मगध जनपद का उत्कर्ष | Mahajanapada And The Rise of Magadha Empire
☞ मगध उन 16 महाजनपदों में सर्वाधिक शक्तिशाली था।
☞ मगध महाजनपद के प्रारंभिक संस्थापक "वसु" के पुत्र "जरासंध" के पिता बृहद्रथ को माना जाता है।
☞ मगध के उदय होने का निम्नलिखित का कारण था।
1. आर्थिक विकास
2. राजनीतिक विकास
3. भौगोलिक स्थिति
☞ मगध महाजनपद में वंशों का क्रम इस प्रकार था ।
हर्यक वंश ➠➠ शिशुनाग वंश ➠➠ नन्द वंश ➠➠ मौर्य वंश
हर्यक वंश
☞ हर्यक वंश मगध का प्रथम तथा पितृहन्ता (जो अपनी पिता की हत्या कर राजा बना हो) वंश के रूप में प्रसिद्ध है।
बिंबिसार
☞ लगभग 544 ई. पू. बिंबिसार हर्यक वंश की स्थापना की और इसने राजगृह नामक शहर को अपनी राजधानी बनाया था ।
☞ यह पहला शासक था भारतीय इतिहास में जिसने वैवाहिक परंपरा को साम्राज्य विस्तार का अंग बनाया अर्थात युद्ध करके जीतने की तुलना में विवाह करके जितना ही आसान समझा और उन्होंने तीन राजकुमारियों से विवाह किया जिसके कारण इनका साम्राज्य और प्रतिष्ठा काफी बढ़ गई।
☞ बिंबिसार ने कोशल नरेश प्रेसेनजित की बहन महाकोशला से, वैशाली के चेटक की पुत्री चेल्लना से तथा मद्र देश (आधुनिक पंजाब) की राजकुमारी क्षेमा से विवाह किया था।
☞ इसने अंग राज्य के राजा ब्रह्मदत को हराकर अपने राज्य में मिला लिया।
☞ मगध नरेश बिंबिसार को जैन साहित्य में श्रेणिक कहा गया है।
☞ बिंबिसार के राजदरबार में एक राजवैध जीवक रहता था। इसने महात्मा बुद्ध के सेवा के लिए अपने राज्यवैध जीवक को भेजा था।
☞ अवन्ति के राजा चंड प्रद्योत पांडु रोग से ग्रसित थे, उस समय भी बिंबिसार ने अपने राज्यवैध जीवक को उनकी सेवा के लिए भेजा था।
☞ बिंबिसार की हत्या इसी के पुत्र अजातशत्रु ने किया था।
अजातशत्रु
☞ अजातशत्रु अपने पिता बिंबिसार की हत्या कर 492 ई. पू. मगध का शासक बनाएँ। इसलिए इसे पितृहन्ता शासक भी कहाँ गया । इसका उपनाम कुणिक था।
☞ अजातशत्रु एक आक्रामक राजा था, जिसने आक्रमण करके वैशाली और काशी को मगध का अंग बना लिया।
☞ अजातशत्रु के शासन काल के दौर में ही गौतम बुद्ध का महापरिनिर्वाण 483 ई.पू. में हुआ था और इसी महापरिनिर्वाण के बाद पहली बौध्द संगीति (बौध्द सभा) का आयोजन किया गया था।
☞ अजातशत्रु ने वैशाली के विरुद्ध महाशिलाकंटक तथा रथमूसल नामक अस्त्र शस्त्र का प्रयोग किया।
☞ वर्षकार (वस्सकार) अजातशत्रु का एक सुयोग्य मंत्री था, इसी के सहायता से अजातशत्रु ने वैशाली पर विजय हासिल किया था।
☞ कोशल के राजा प्रेसेनजित को अजातशत्रु ने युद्ध में पराजित करके काशी को मगध में मिलाया और उसकी पुत्री वजिरा से विवाह किया।
☞ आजादशत्रु के शासन काल के अंतिम दौर में उसके पुत्र उदयन (उदायिन) इसकी हत्या करके स्वयं मगध का शासक बना।
यह भी पढ़ें :
☑ प्राचीन भारतीय इतिहास : 1 – प्राचीन भारतीय इतिहास के स्रोत
☑ प्राचीन भारतीय इतिहास : 2 – प्रागैतिहासिक भारत
☑ प्राचीन भारतीय इतिहास : 3 – सिंधु घाटी सभ्यता
☑ प्राचीन भारतीय इतिहास : 4 – वैदिक सभ्यता
☑ प्राचीन भारतीय इतिहास : 5 – जैन साहित्य
☑ प्राचीन भारतीय इतिहास : 6 – बौद्ध साहित्य
☑ प्राचीन भारतीय इतिहास : 7 – शैव धर्म और वैष्णव धर्म
☑ प्राचीन भारतीय इतिहास : 8 – इस्लाम, ईसाई और पारसी धर्म
☑ प्राचीन भारतीय इतिहास : 9 – महाजनपदों का इतिहास
☑ प्राचीन भारतीय इतिहास : 10 – मगध जनपद का उत्कर्ष
☑ प्राचीन भारतीय इतिहास : 11 – मौर्य वंश के पूर्व विदेशी आक्रमण
☑ प्राचीन भारतीय इतिहास : 12 – मौर्य साम्राज्य
☑ प्राचीन भारतीय इतिहास : 13 – गुप्त वंश साम्राज्यउदयन ( उदायिन)
☞ उदयन अपने पिता अजातशत्रु की हत्या कर 461 ई. पू. में मगध का शासक बना।
☞ 'गार्गी संगीता' तथा 'वायु पुराण के अनुसार उदयन ने सोन और गंगा नदी के संगम पर एक शहर बसाया जिसका नाम पाटलिपुत्र था और इसी पाटलिपुत्र को वो अपनी राजधानी बनाया।
☞ उदयन का पुत्र नागदशक हर्यक वंश का अंतिम शासक था।
शिशुनाग वंश
☞ हर्यक वंश के अंतिम शासक नागदशक के अमात्य (मंत्री) शिशुनाग 512 ई.पू. में इसकी हत्या करके शिशुनाग वंश की स्थापना की।
☞ शिशुनाग ने मगध की राजधानी पाटलिपुत्र से बदलकर वैशाली में स्थापित किया।
☞ शिशुनाग अवन्ति को मगध साम्राज्य में मिलाया था।
☞ कलाशोक जो शिशुनाग के उत्तराधिकारी था, वह पुन: राजधानी को पाटलिपुत्र लाया।
☞ कलाशोक के शासन काल में दूसरी बौध्द संगीति (सभा) हुआ था।
☞ शिशुनाग वंश का अंतिम शासक नंदीवर्धन था।
नन्द वंश
☞ महापदम्नंद नंद वंश का संस्थापक थे जो एक शूद्र शासक था। जिसने एकराट एवं एकछत्र की उपाधि धारण की थी।
☞ पुराणों में महापदम्नंद को सर्वक्षत्रान्तक क्षत्रियों के नाश करने वाला तथा परशुराम का अवतार कहा गया।
☞ नन्द वंश में कुल 10 शासक हुए थे।
☞ घनानंद नन्द वंश का अंतिम शासक था। यह सिकंदर का समकालीन था।
☞ ग्रीक लेखकों ने घनानंद को अग्रमीज एवं जैन्द्रमीज कहा है।
Top 100+ Mahajanapadas and Magadha Empire GK Questions and Answers
Q. भारत पर आक्रमण करने वाला प्रथम विदेशी था? (A) कैंबिस (B) साइरस (C) डेरियस (D) अग्रमेस्से उत्तर - (C) डेरियस Q. मगध साम्राज्य का प्रथम सम्राट छह शताब्दी ई.पू. था ? (A) जरासंध (B) बिंबिसार (C) प्रसेनजितो (D) अजातशत्रु उत्तर - (B) बिंबिसार Q. प्राचीन भारत में, मगध साम्राज्य की प्रारंभिक राजधानी किसकी थी? (A) वाराणसी (B) पाटलिपुत्र (C) राजगीर (D) वैशाली उत्तर - (C) राजगीर Q. बुद्ध की मृत्यु किस महाजनपद में हुई थी? (A) अवंती (B) मॉल (C) चेदि (D) मगध उत्तर - (B) मॉल Q. निम्नलिखित में से किसने अपनी राजधानी को राजगीर से पाटलिपुत्र स्थानांतरित किया? (A) शिशुनाग (B) बिंबिसार (C) अजातशत्रु (D) उदयिन उत्तर - (D) उदयिन Q. निम्नलिखित में से कौन सा जोड़ा गलत है? (A) पन्यास-मदुर (B) बिंबिसार-मगध (C) मेनेंडर-तक्षशिला (D) सासंक-गौड़ा उत्तर - (C) मेनेंडर-तक्षशिला Q. निम्नलिखित में से कौन प्राचीन भारत में एक राज्य नहीं था? (A) कोसल (B) अवंती (C) वत्स (D) हम्पी उत्तर - (D) हम्पी Q. प्रारंभिक प्राचीन भारत में सबसे बड़ा नगरीय केंद्र था ? (A) कन्नौजू (B) पाटलिपुत्र (C) तक्षशिला (D) कौशाम्बिक उत्तर - (B) पाटलिपुत्र Q. किसे अक्सर दूसरे 'परशुराम' या संपूर्ण क्षत्रिय जाति के संहारक के रूप में वर्णित किया जाता है? (A) प्रद्योत (B) अजातशत्रु (C) महापद्म (D) धन नंद उत्तर - (C) महापद्म Q. सिकंदर के आक्रमण के समय इनमें से कौन नंद शासक था? (A) नागदासक (B) कलासोक (C) महापद्म (D) धन नंद उत्तर - (D) धन नंद Q. निम्नलिखित में से किस प्राचीन भारत के राजा ने एकरत या भारत के पहले शाही शासक का दावा किया था? (A) धन नंद (B) महापद्म नंद (C) अजातशत्रु (D) उदयिन उत्तर - (B) महापद्म नंद Q. सिकंदर और पोरस किस नदी के किनारे एक भयंकर युद्ध में शामिल थे? (A) ब्यास (B) झेलम (C) रवि (D) चेनाब उत्तर - (B) झेलम Q. सिकंदर की मृत्यु हुई थी? (A) गेड्रोसिया (B) पाताल (C) तक्षशिला (D) बेबीलोन उत्तर - (D) बेबीलोन Q. छह शताब्दी ईसा पूर्व के दौरान और बाद में बड़े राज्यों के उदय का मुख्य कारण क्या था? ? (A) व्यापार और वाणिज्य में काफी वृद्धि हुई थी (B) उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में लोहे का व्यापक उपयोग (C) आदिवासी समाज ने अधिक व्यवस्थित जीवन का मार्ग प्रशस्त किया (D) उपरोक्त में से कोई नहीं उत्तर - (B) उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में लोहे का व्यापक उपयोग Q. निम्नलिखित में से कौन प्राचीन काल में कलिंग का महान शासक था? (A) मयूरसरमन (B) अजातशत्रु (C) बिंदुसार (D) खारवेल उत्तर - (D) खारवेल Q. परंपरा यह है कि अजातशत्रु ने अपने पिता की हत्या के लिए उकसाया था? (A) धुरमुख (B) देवदत्त (C) चेलाना (D) चेतक उत्तर - (B) देवदत्त Q. शिशुनाग राजवंश ने किस महाजनपद को नष्ट करने का श्रेय दिया है? (A) मद्रास (B) वैशाली (C) अवंती (D) कोसल उत्तर - (C) अवंती Q. बिम्बिसार का सभी थियों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध था सिवाय ? (A) मद्रास (B) अंग (C) कोसल (D) वैशाली उत्तर - (B) अंग Q. निम्नलिखित में से कौन सा शुरू में छठी शताब्दी ईसा पूर्व में भारत का सबसे शक्तिशाली शहर राज्य था। ? (A) मगध (B) गांधार (C) कम्बोजो (D) काशी उत्तर - (A) मगध Q. निम्नलिखित में से कौन अन्य तीन का समकालीन नहीं था? (A) प्रसेनजितो (B) बिंबिसार (C) गौतम बुद्ध (D) मिलिंद उत्तर - (D) मिलिंद Q. निम्नलिखित में से कौन सा प्राचीन महाजनपद यमुना तट पर स्थित था? (A) वत्स (B) अंग (C) अवंती (D) मत्स्य उत्तर - (A) वत्स Q. निम्नलिखित में से किसने अपनी राजधानी को पाटलिपुत्र से वैशाली स्थानांतरित किया? (A) शिशुनाग (B) बिंबिसार (C) अजातशत्रु (D) उदयिन उत्तर - (A) शिशुनाग Q. बौद्ध साहित्य में वर्णित महाजनपदों के काल के संदर्भ में निम्नलिखित में से किस राजवंश का उल्लेख है? (A) प्रद्योत (B) इक्ष्वाकु (C) हरियाणा (D) पौरव उत्तर - (A) प्रद्योत Q. तशशिला का प्राचीन नगर निम्नलिखित में से किसके बीच स्थित था? (A) रवि और ब्यास (B) सिंधु झेलम (C) झेलम और चिनाब (D) चिनाब और राविक उत्तर - (B) सिंधु झेलम
0 Comments:
Post a Comment
कृपया टिप्पणी बॉक्स में कोई स्पैम लिंक दर्ज न करें।
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.