April 28, 2022
पृथ्वी पर जलमंडल एवं महासागर के बारे में जानकारी

जलमंडल


भूमण्डल के 70.8% भाग पर जल या जलमण्डल और 29.2% भाग पर स्थल है।


सम्पूर्ण भूमण्डल का क्षेत्रफल 51.00 करोड़ वर्ग किमी है, जिसके 36.17 करोड़ वर्ग किमी पर जल और 14.89 करोड़ वर्ग किमी पर स्थल का विस्तार पाया जाता है।


उत्तरी गोलार्द्ध का 60% और दक्षिणी गोलार्द्ध का 80% भाग महासागरों से ढका हैं।


जल राशि का मात्र 2.5% भाग ही स्वच्छ जल या मीठा जल है।


महासागरीय जल के दो महत्वपूर्ण गुण है- तापमान एवं लवणता ।


जलमंडल का वह बड़ा भाग जिसकी कोई निश्चित सीमा न हो महासागर कहलाता है।


महासागरों की औसत गहराई 3800 मीटर और स्थल की औसत ऊंचाई 840 मीटर है।


समुद्र का वह बड़ा भाग जो तीन तरफ से घिरा हो और एक तरफ महासागर से मिला हो समुद्र कहलाता है।


समुद्र का स्थलीय भाग में प्रवेश कर जाने पर जल का जो क्षेत्र बनता है उसे ही खाड़ी - (Gulf) कहा जाता है।


जिसके दो किनारे स्थल से घिरे हो, एक तरफ टापुओं का समूह हो और दूसरी तरफ समुद्र से मिला हो - Bay कहलाता है।


सामान्यतः महासागरीय जल का तापमान लगभग 5 डिग्री C से 33 डिग्री C के बीच रहता है।


लवणता को प्रति हजार में व्यक्त करते है, समुद्र जल की औसत लवणता लगभग 35 प्रति हज़ार होती है।


तुर्की की वान झील की लवणता सबसे अधिक 330% है। दूसरे स्थान पर लवणता मृत सागर की 238% है।


सपाट शीर्ष वाले समुद्री पर्वतों को गाई आट कहते है। प्रशांत सागर में गुआम द्वीप के समीप मेरियाना गर्त सबसे गहरा 11022 मीटर है। इसे चैलेंजर गर्त भी कहते है।


जलमग्न उत्थान का वह भाग जहां जल की गहराई छिछली होती है, शॉल कहलाता है।


ग्रेट बेरियर रीफ संसार की सबसे बड़ी प्रवाल भिति है।


प्रशांत महासागर


यह पृथ्वी का एक तिहाई भाग ढकता है जिसका क्षेत्रफल 16 करोड़ 57 लाख वर्ग किलोमीटर है।


इसकी आकृति त्रिभुजाकार है एवं क्षेत्रफल सम्पूर्ण स्थल के क्षेत्रफल से अधिक है।


इसका शीर्ष बेरिंग जलडमरुमध्य पर और आधार अंटार्कटिका महाद्वीप पर है ।


भूमध्य रेखा पर इसकी लम्बाई 16000 किलोमीटर से भी अधिक है। - इसके पश्चिम में एशिया तथा आस्ट्रेलिया महाद्वीप, पूर्व में उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका तथा दक्षिण में अंटार्कटिका महाद्वीप है।


इस विशाल महाद्वीप में कुल मिलाकर 2000 से भी अधिक द्वीप है।


प्रशांत महासागर का अधिकांश तटवर्ती सागर पश्चिमी भाग में है। इसमें बेरिंग सागर, आखोटस्क सागर, जापान सागर, पित सागर एवं पूर्वी चीन सागर आदि महत्वपूर्ण है।


पूर्व की ओर केवल केलिफोर्निया की खाड़ी ही प्रसिद्ध है।


यह भी पढ़ें :

भूगोल का परिचय और ब्रह्माण्ड

सौरमंडल

पृथ्वी की गतियाँ

पृथ्वी की आंतरिक संरचना


अटलांटिक महासागर


यह सम्पूर्ण संसार का छठा भाग है जिसका क्षेत्रफल 8 करोड़ 29 लाख वर्ग किलोमीटर है। जो प्रशांत महासागर के लगभग आधा है।


इस महासागर की आकृति अंग्रेजी के S आकार से मिलती जुलती है।


इसके पश्चिम में दोनों अमेरिका तथा पूर्व में यूरोप और अफ्रीका, दक्षिण में अंटार्कटिका महाद्वीप है।


इस महासागर की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता मध्य अटलांटिक कटक है। यह उतर में आइसलैंड से दक्षिण में बोवेट द्वीप तक लगभग 14000 किलोमीटर लम्बा तथा 4000 मीटर लम्बा है। यह एक जलमग्न कटक है। तो भी इसकी अनेक चोटियां जल से ऊपर उठकर छोटे-छोटे द्वीपों का निर्माण करती है। अज़ोर्स का पाइको द्वीप तथा कि बर्दे द्वीप इसके प्रमुख उदाहरण है।


अटलांटिक महासागर के तटों के साथ बेफ़िन की खाड़ी, हडसन की खाड़ी, उत्तरी सागर, बाल्टिक सागर, मैक्सिको की खाड़ी, भूमध्य सागर तथा कैरिबियन सागर महत्वपूर्ण सागर है।


हिन्द महासागर


इसके उत्तर में एशिया महाद्वीप, दक्षिण में अंटार्कटिका महाद्वीप पूर्व में आस्ट्रेलिया महाद्वीप तथा पश्चिम में अफ्रीका महाद्वीप है।


यह एक अद्ध महासागर है इसका कुल क्षेत्रफल 7 करोड़ 34 लाख वर्ग किलोमीटर है।


यह एक तरफ प्रशांत महासागर और दूसरी तरफ अटलांटिक महासागर से मिला हुआ है।


कर्क रेखा इस महासागर की उत्तरी सीमा है। इसमें भारत के दक्षिणी-पश्चिमी तट के समीप लक्षद्वीप तथा मालदीप प्रवाल द्वीपों के उदाहरण है।


मारीशस और रियूनियन द्वीप ज्वालामुखी प्रक्रिया से उत्पन्न द्वीप है।


इस महासागर का सबसे बड़ा द्वीप मेडागास्कर है। और मेडागास्कर के पूर्व में मारीशस द्वीप है। इस महासागर में वास्तविक तटवर्ती सागर दो ही है। वे है - लाल सागर और फारस की खाड़ी।


डियागो गार्शिया द्वीप इसी महासागर में है।


पृथ्वी के जलमंडल पर सामान्य ज्ञान के प्रश्न और उत्तर | GK Questions and Answers on Earth's Hydrosphere


Q. उत्तरी ध्रुव किस महासागर के मध्य में स्थित है? (A) हिंद महासागर (B) प्रशांत महासागर (C) आर्कटिक महासागर (D) अटलांटिक महासागर उत्तर: (C) आर्कटिक महासागर Q. प्रवाल विरंजन से आप क्या समझते हैं? (A) यह 20 में से 1 के लिए ढाल का अचानक परिवर्तन है, जो महाद्वीपीय ढलान का निर्माण करता है। (B) यह समुद्र तल पर अवसाद और खाइयों का प्रतिनिधित्व करता है। (C) यह चूने को स्रावित करने वाले जीवों के कंकालों का संचय और संघनन है जिन्हें मूंगा जंतु के रूप में जाना जाता है। (D) यह कोरल से शैवाल के नुकसान को संदर्भित करता है जिसके परिणामस्वरूप सफेद रंग होता है जो कोरल की मृत्यु का संकेत है। उत्तर: (D) यह कोरल से शैवाल के नुकसान को संदर्भित करता है जिसके परिणामस्वरूप सफेद रंग होता है जो कोरल की मृत्यु का संकेत है। Q. निम्नलिखित में से कौन सा महासागर 'S' आकार का है? (A) हिंद महासागर (B) अटलांटिक महासागर (C) प्रशांत महासागर (D) आर्कटिक महासागर उत्तर: (B) अटलांटिक महासागर Q. निम्नलिखित में से कौन उभयचरों और आगे स्थलीय जानवरों के विकास के लिए जिम्मेदार हैं? (A) कोरल रीफ (B) ज्वार (C) मानसून (D) जलवायु परिवर्तन उत्तर: (B) ज्वार Q. मारियाना ट्रेंच निम्नलिखित में से किस महासागर में स्थित है? (A) हिंद महासागर (B) अटलांटिक महासागर (C) प्रशांत महासागर (D) आर्कटिक महासागर उत्तर: (C) प्रशांत महासागर Q. निम्नलिखित में से कौन विश्व का सबसे गहरा महासागर है? (A) प्रशांत महासागर (B) हिंद महासागर (C) अटलांटिक महासागर (D) आर्कटिक महासागर उत्तर: (A) प्रशांत महासागर Q. ईबब क्या है? (A) जलवायु परिवर्तन (B) महासागरीय धारा (C) ज्वार की वापसी (C) मानसून की वापसी उत्तर: (C) ज्वार की वापसी Q. महाद्वीपीय शेल्फ की सही परिभाषा कौन सी है? (A) महासागरों में गिरती हुई ढलान जहाँ ढलान बहुत कठोर है और ऐसा कोई निक्षेपण नहीं पाया जाता है, ये विवर्तनिक मूल के हैं, इसकी पाद सीमा के पास खाइयाँ सब-डक्शन जोन के रूप में पाई जाती हैं। (B) रसातल के मैदानों में पाई जाने वाली पर्वत श्रृंखलाओं की निरंतर श्रृंखला और ज्वालामुखी / विवर्तनिक मूल की हैं। (C) यह समुद्र तल पर गड्ढों और खाइयों का प्रतिनिधित्व करता है। (D) यह 200 मीटर तक की गहराई वाले महाद्वीपों का उथला समुद्री विस्तार है और ढलान बहुत चिकना है। उत्तर: (D) यह 200 मीटर तक की गहराई वाले महाद्वीपों का उथला समुद्री विस्तार है और ढलान बहुत चिकना है। Q. निम्नलिखित में से कौन सी ठंडी अटलांटिक धाराएं हैं? (A) पेरू का बहाव (B) केयेन करंट (C) कैलिफोर्निया करंट (D) कुरोशिनो करंट उत्तर: (B) केयेन करंट Q. उत्तरी भूमध्यरेखीय धारा, गल्फ स्ट्रीम और उत्तरी अटलांटिक महासागर में कैनरी धारा से युक्त समुद्री धाराओं के प्रतिचक्रवात परिसंचरण को आप क्या कहते हैं? (A) सगासो सागर (B) जेट स्ट्रीम (C) अल नीनो (D) ला लिना उत्तर: (A) सगासो सागर उपरोक्त जीके प्रश्न और उत्तर में पृथ्वी के जलमंडल के बारे में दिलचस्प तथ्यों का भंडार है जो पाठक को सामान्य जागरूकता General knowledge questions) बढ़ाने में मदद करेगा।


0 Comments:

Post a Comment

कृपया टिप्पणी बॉक्स में कोई स्पैम लिंक दर्ज न करें।