April 19, 2022

जीव विज्ञान की शाखाएँ


जीव विज्ञान (Biology) विज्ञान की वह शाखा है जिसके अन्तर्गत जीवधारियों को अध्ययन किया जाता है। जीव शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग लैमार्क और ट्रेविरेनस वैज्ञानिकों ने 1801 ई. में किया था।


जीव विज्ञान के भाग-


1. जंतु विज्ञान 

2. वनस्पति विज्ञान 


अरस्तु को जंतु विज्ञान का जनक, थियोफ्रेस्टस को वनस्पति विज्ञान का जनक एवं हिप्पोक्रेट्स को चिकित्सा शास्त्र का जनक कहा जाता है।


एपीकल्चर - मधुमक्खी पालन का अध्ययन


​सेरीकल्चर - रेशम कीट पालन


​पीसी कल्चर - मत्स्य पालन


एन्थोलॉजी - फूलों का अध्ययन


एण्टोमोलॉजी - कीटों का अध्ययन


ऑरर्निथोलॉजी - पक्षियों का अध्ययन 


पेलियेन्टोलॉजी - जीवाश्मों का अध्ययन


पारिस्थितिकी - जीवधारियों एवं वातावरण का पारस्परिक अध्ययन


टॉक्सिकोलॉजी - विष विज्ञान कहते है।


पेथोलॉजी - रोगों का प्रकृति लक्षणों एवं कारणों का अध्ययन


जेरोन्टोलॉजी - प्राणियों के शरीर पर आयु का अध्ययन किया जाता है।




पोलियो बॉटनी - पादप जीवाश्मों का अध्ययन


कार्डियोजॉजी - हृदय और उसकी बीमारियों का अध्ययन


विटिकल्चर - अंगूरों का उत्पादन एवं अध्ययन


आर्निथोलॉजी - पक्षियों का अध्ययन


सर्पेटोलॉजी - सर्पों के विषय में अध्ययन


जनांकिकी - विषय जनसंख्या एवं मानवजाति का हत्वपूर्ण आँकड़ों का अध्ययन


इथनोलॉजी - वैज्ञानिक विवरण के तुलनात्मक अध्ययन


पैडोलॉजी - मिट्टी का अध्ययन -


बायोनिक्स - जैविक जगत में होने वाले कार्य, गुण व पद्धति का अध्ययन


लेक्सिकोग्राफी - शब्दकोष के संयोजन


हाइड्रोपोनिक्स - मृदाविहीन पादप संवर्धन 


लिथोट्रिप्सी - गुर्दे की पथरी किरणों द्वारा तोड़ना


अर्थवर्म - वर्गीकल्चर में प्रयुक्त वर्म होता है


मर्मिकोलॉजी - चीटियों का अध्ययन


सुजननिकी - जन्म के पूर्व आनुवंशिकी के नियमों के आधार पर (जीन के द्वारा) मानव जाति का सुधार


यूफेनिक्स - आनुवंशिक इंजीनियरी द्वारा सर्दोष आनुवंशिकता का उपचार इससे मनुष्य जाति के सुधार में मिलती है। 


एरेनिओलॉजी - मकड़ियों का अध्ययन


बायोमीट्री - गणित एवं सांख्यिकी की तकनीकों द्वारा जीवविज्ञान का अध्ययन



जीव विज्ञान सामान्य ज्ञान | जीव विज्ञान जीके | Biology Gk - Biology Gk In Hindi - Biology In Hindi


Q. 'जीव विज्ञान' शब्द का प्रयोग सबसे पहले किसने किया ? (A) लैमार्क तथा ट्रेविरेनिस ने (B) अरस्तु में (C) पुरकिंजे ने (D) वॉन मौल Answer: लैमार्क तथा ट्रेविरेनिस ने व्याख्या : आधुनिक जीव विज्ञान एक बहुत विस्तृत विज्ञान है, जिसकी कई शाखाएँ हैं। 'बायलोजी' (जीवविज्ञान) शब्द का प्रयोग सबसे पहले लैमार्क और ट्रविरेनस (Trivirenus) नाम के वैज्ञानिकों ने 1801 (1801) ई0 में किया। Q. फाइकोलॉजी (Phycology) में किसका अध्ययन किया जाता है ? (A) विषाणु (virus) का (B) शैवाल का (C) कवक (Fungi) का (D) पारिस्थितिकी (Ecology) Answer: (B) शैवाल का व्याख्या : वनस्पति विज्ञान की वह शाखा जिसमें शैवाल का अध्ययन किया जाता है, फाइकोलॉजी कहलाता है। Q. वनस्पति शास्त्र का जंक कौन है ? (A) प्लाईनी द एल्डर (B) थियोफ्रास्टस (C) लाइनस (D) ट्रेविरेनस Answer: (B) थियोफ्रास्टस व्याख्या : बॉटनी (वनस्पति विज्ञान) के जनक थियोफ्रेस्टस है। वनस्पति विज्ञान में पादपों का अध्ययन किया जाता है। Q. जंतु विज्ञान (Zoology) के जनक कहलाते हैं ? (A) थियोफ्रेस्टस (B) डार्विन (C) लैमार्क (D) अरस्तु Answer: (D) अरस्तु व्याख्या : जीवविज्ञान की शाखा जंतु विज्ञान के जनक ग्रीक दार्शनिक अरस्तू थे। उन्होंने सबसे पहले पौधों और जंतुओं के जीवन के भिन्न पक्षों के बारे में अपने विचार प्रकट किये। उनके काल में जीवविज्ञान का एक क्रमबद्ध ज्ञान के रूप में विकास हुआ। उन्हें जीवविज्ञान का पिता माना जाता है। Q. 'जीव विज्ञान के जनक' (Father of Biology) के नाम से जाने जाते है? (A) पुरकिंजे (B) अरस्तु (C) डार्विन (D) लैमार्क Answer : (B) अरस्तु व्याख्या : जीव विज्ञानका पिता ग्रीक दार्शनिक अरस्तू (384-322 ई. पू.) को कहा जाता है। जीवविज्ञान का एक क्रमबद्ध ज्ञान के रूप में विकास उन्हीं के काल में हुआ। Q. चिक्तिसा शास्त्र के विद्यार्थियों को किसकी शपथ दियायी जाती है ? (A) हिप्पोक्रेटस् (B) अरस्तु (C) थियोफ्रेस्ट्स (D) डार्विन Answer: (A) हिप्पोक्रेटस् व्याख्या : हिपोक्रीत्ज़ की शपथ (Hippocratic Oath) ऐतिहासिक रूप से चिकित्सकों एवं चिकित्सा व्यसायियों द्वारा ली जाने वाली शपथ है। माना जाता है कि यह हिपोक्रीत्ज़ द्वारा लिखी गयी है। यह आयोनिक ग्रीक में लिखा गया है। Q. 'बॉटनी' (Botany) शब्द की उत्पति किस भाषा के शब्द से हुई ? (A) ग्रीक (B) फ्रेंच (C) लेटिन (D) पुर्तगाली Answer: (A) ग्रीक व्याख्या : वनस्पति विज्ञान (Botany) या पादपविज्ञान (Plant Science), वह विज्ञान है जिसमें पादपों का अध्ययन होता है। बॉटनी शब्द की उत्पत्ति प्राचीन ग्रीक भाषा के शब्द Boravn (botane) से हुई है जिसका अर्थ होता है 'घास' या 'फूस'. Q. पर्यावरण का अध्ययन जीव विज्ञान की किस भाषा के अंतर्गत किया जाता है ? (A) वर्गिकी (B) कार्यिकी (C) आनुवांशिकी (D) पारिस्थितिकी (Ecology) Answer: (D) पारिस्थितिकी (Ecology) व्याख्या : पारिस्थितिकी (अंग्रेज़ी: इकोलॉजी) जीवविज्ञान की एक शाखा है जिसमें जीव समुदायों का उसके वातावरण के साथ पारस्परिक संबंधों का अध्ययन करतें हैं। प्रत्येक जन्तुया वनस्पति एक निशिचत वातावरण में रहता है। पारिस्थितिज्ञ इस तथ्य का पता लगाते हैं कि जीव आपस में और पर्यावरण के साथ किस तरह क्रिया करते हैं और वह पृथ्वी पर जीवन की जटिल संरचना का पता लगाते हैं। Q. Historia Animalium पुस्तक के लेखक कौन है ? (A) थियोफ्रेस्टस (B) अरस्तु (C) डार्विन (D) लैमार्क Answer: (B) अरस्तु व्याख्या : Historia Animalium पुस्तक के लेखक अरस्तु (Aristotle) है। अरस्तु (384 ईपू - 322 ईपू ) यूनानी दार्शनिक थे। वे प्लेटो के शिष्य व सिकंदर के गुरु थे। उनका जन्म स्टेगेरिया नामक नगर में हुआ था। अरस्तु ने भौतिकी, आध्यात्म, कविता, नाटक, संगीत, तर्कशास्त्र, राजनीति शास्त्र, नीतिशास्त्र, जीव विज्ञान सहित कई विषयों पर रचना की। अरस्तु ने अपने गुरु प्लेटो के कार्य को आगे बढ़ाया। प्लेटो, सुकरात और अरस्तु पश्चिमी दर्शनशास्त्र के सबसे महान दार्शनिकों में एक थे। Q. चिकित्सा शास्त्र का जनक किसे कहा जाता है ? (A) गैलन (B) अरस्तु (C) थियोफ्रेस्टस (D) हिप्पोक्रेटस् Answer: (D) हिप्पोक्रेटस् व्याख्या : चिकित्सा शास्त्र' का जनक हिप्पोक्रेटस को माना जाता है. चिकित्साशास्त्र आयुर्विज्ञान का एक क्षेत्र है। यह क्षेत्र अस्वस्थ्य मनुष्य को स्वस्थ्य बनाने से सम्बन्धित है। Q. वह विज्ञान जिसका सम्बन्ध जीवनधारी के अध्ययन से होता है कहलाती है? (A) जीव विज्ञान (B) भौतिक विज्ञान (C) गणित (D) रसायन विज्ञान Answer: (A) जीव विज्ञान व्याख्या : जीवविज्ञान प्राकृतिक विज्ञान की तीन विशाल शाखाओं में से एक है। यह विज्ञान जीव, जीवन और जीवन के प्रक्रियाओं के अध्ययन से सम्बन्धित है। इस विज्ञान में हम जीवों की संरचना, कार्यों, विकास, उद्भव, पहचान, वितरण एवं उनके वर्गीकरण के बारे में पढ़ते हैं। आधुनिक जीव विज्ञान एक बहुत विस्तृत विज्ञान है, जिसकी कई शाखाएँ हैं । 'बायलोजी' (जीवविज्ञान) शब्द का प्रयोग सबसे पहले लैमार्क और ट्रविरेनस (Trivirenus) नाम के वैज्ञानिकों ने 1801 (1801) ई0 में किया। Q. Historia Plantarum' पुस्तक के लेखक कौन हैं? (A) डार्विन (B) अरस्तु (C) थियोफ्रेस्ट्स (D) हिप्पोक्रेटस् Answer: (C) थियोफ्रेस्ट्स व्याख्या : Historia Plantarum' पुस्तक के लेखक थियोफ्रेस्ट्स हैं।थिओफ्रैस्टस (Theophrastus) ग्रीस देश के प्रसिद्ध दार्शनिक एवं प्रकृतिवादी थे। इनका जन्म ईसा पूर्व 372 में, लेज़बास (Lesbos) द्वीप के एरेसस (Eresus) नामक नगर में हुआ था तथा मृत्यु ईसा पूर्व 287 में हुई। Q. Dendrology का सम्बद्ध है - (A) झाड़ियों के अध्ययन से (B) पुष्पों के अध्ययन से (C) वृक्षों के अध्ययन से (D) b और c दोनों Answer: (D) B और C दोनों व्याख्या : डैन्ड्रोकोनोलॉजी (Dendrology) - वृक्षों एवं झाडियों का अध्ययन कहलाता हैं। Q. फूलों के संवर्धन के विज्ञान को क्या कहते हैं? (A) बौट्नी (B) फिनोलॉजी (C) फ्लोरीकल्चर (D) एग्रोनौमि Answer: (C) फ्लोरीकल्चर व्याख्या : फ्लोरीकल्चर हॉर्टिकल्चर की एक शाखा है, जिसमें फूलों की पैदावार, मार्केटिंग, कॉस्मेटिक और परफ्यूम इंडस्ट्री के अलावा फार्मास्यूटिकल आदि शामिल हैं। Q. पुष्पों का अध्ययन कहलाता है (A) पॉलिनोलॉजी (B) एंथोलॉजी (C) एग्रेस्टोलॉजी (D) फिनोलॉजी Answer: (C) एग्रेस्टोलॉजी व्याख्या : पुष्पों का अध्ययन एंथोलॉजी कहलाता है।


0 Comments:

Post a Comment

कृपया टिप्पणी बॉक्स में कोई स्पैम लिंक दर्ज न करें।