Interesting facts and information related to the World War I
प्रथम विश्व युद्ध 1914 और 1919 तक तीन महाद्वीपों, यूरोप, एशिया और अफ्रीका में लड़ा गया था। इसमें शामिल देशों की अभूतपूर्व संख्या, संघर्ष के दायरे और इसके द्वारा उत्पन्न विनाश के कारण ही इसे विश्व युद्ध कहा जाता है। प्रथम विश्व युद्ध लगभग 52 महीने तक चला और उस पीढ़ी के लिए जीवन बदलने वाला अनुभव था। इस समय के दौरान, दुनिया का लगभग आधा हिस्सा, हिंसा में घिरा हुआ था, और अनुमानित 10 मिलियन लोग मारे गए थे और दोगुने घायल हुए थे।
इसके अलावा, संक्रमण और भुखमरी के कारण हजारों लोग मारे गए। प्रथम विश्व युद्ध के अंत तक, रूस, जर्मनी, ऑस्ट्रिया-हंगरी और उस्मानिया के चार प्रमुख साम्राज्य ध्वस्त हो गए थे। यूरोप की सीमाओं को फिर से खींचा गया और अमेरिका एक 'सुपर पावर' के रूप में उभरा।
प्रथम विश्व युद्ध के बारे में कुछ तथ्य निम्नलिखित हैं:
☛ प्रथम विश्व युद्ध 28 जुलाई 1914 को शुरू हुआ था।
☛ 37 देशों ने प्रथम विश्वयुद्ध में भाग लिया।
☛ इसका तात्कालिक कारण ऑस्ट्रिया के राजकुमार फर्डिनेंड बोस्निया की राजधानी में की गई हत्या थी।
☛ इंग्लैंड प्रथम विश्व युद्ध में 8 अगस्त 1914 ई. को शामिल हुआ
☛ इस विश्व युद्ध में संपूर्ण विश्व दो भागों में बांटा था मित्र राष्ट्र एवं धुरी राष्ट्र ।
☛ जर्मनी धुरी राष्ट्रों का नेतृत्व किया था, जिसमें ऑस्ट्रिया, हंगरी, तुर्की, इटली देश शामिल थे।
☛ वरसाय की संधि जर्मनी और मित्र राष्ट्रों के बीच (28 जून 1919 ई.) हुई।
☛ मित्र राष्ट्रों में इंग्लैंड, फ्रांस, रूस, जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका जैसे देश शामिल थे।
☛ इटली बाद में धुरी राष्ट्रों से अलग होकर के मित्र राष्ट्रों में जा मिला।
☛ रूसी क्रांति के बाद रूस भी युद्ध से अलग हो गया।
☛ प्रथम विश्व युद्ध की समाप्ति 11 नवंबर 1918 ई. को हुई।
☛ 18 जून 1919 ई. को पेरिस में शांति सम्मेलन का आयोजन किया गया जिससे 27 देशों के नेताओं ने भाग लिया।
☛ 19 जून 1919 ई. को मित्र राष्ट्रों ने पराजित जर्मन के साथ काफी अन्याय पूर्ण वर्साय की संधि की थी जिससे पूरे विश्व को 20 वर्ष बाद फिर से 1 विश्व युद्ध में उलझना पड़ा।
☛ पेरिस शांति सम्मेलन 18 जून 1919 ई. में हुआ।
☛ प्रथम विश्वयुद्ध 11 नवंबर 1918 ई. में खत्म हुआ।
☛ जर्मनी की यू-बोट के इंग्लैंड लुसिटानिया के डूबने के बाद, अमेरिका ने प्रथम विश्व युद्ध में प्रवेश किया। क्योंकि लुसिटानिया में मारे गए 1153 लोगों में से 128 लोग अमेरिकी थे।
☛ जर्मनी ने फ्रांस पर हमला 3 अगस्त 1914 ई. में किया।
☛ मोरक्को संकट 1906 ई. में सामने आया।
☛ सर्बिया की गुप्त क्रांतिकारी संस्था काला हाथ थी।
☛ ऑस्ट्रिया के राजकुमार की हत्या बोस्निया की राजधानी सेराजेवो में हुई।
☛ प्रथम विश्व युद्ध के दौरान, वुडरो विल्सन संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति थे।
☛ पहला युद्ध 1918 ई. तक चला और इसमें 37 देशों ने भाग लिया।
☛ 26 अप्रैल, 1915 को मित्र राष्ट्रों की ओर से इटली ने जर्मनी के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की।
☛ अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में प्रथम विश्व युद्ध का सबसे महत्वपूर्ण योगदान राष्ट्र संघ का गठन था।
☛ युद्ध के नुकसान के रूप में, जर्मनी को $ 6 बिलियन 500 मिलियन का भुगतान करने का आदेश दिया गया था।
☛ पेरिस शांति सम्मेलन में 27 देशों ने भाग लिया था।
☛ प्रथम विश्व युद्ध के दौरान 1 अगस्त 1914 को जर्मनी ने रूस पर हमला किया था।
☛ 1882 ई. में ऑस्ट्रिया, जर्मनी और इटली ने एक त्रिगुट बनाया था।
☛ बिस्मार्क ने गुप्त संधियों की प्रणाली की स्थापना की।
☛ गुप्त संधियों की प्रणाली के जनक बिस्मार्क थे।
0 Comments:
Post a Comment
कृपया टिप्पणी बॉक्स में कोई स्पैम लिंक दर्ज न करें।
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.